फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest against taking Rakesh Tikait into custody, police station siege

राकेश टिकैत को हिरासत में लेने का विरोध, थानों का घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Protest against taking Rakesh Tikait into custody, police station siege
गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस के भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को हिरासत में लेने के विरोध में पदाधिकारियों ने अमरोहा जिले के थानों का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद ही किसानों का थाना घेराव प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह नेतृत्व में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी एकत्र होकर रजबपुर पहुंचे और थाने का घेराव किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली जंतर-मंतर पर चले रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर हिरासत में ले लिया। भाकियू के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के भाकियू पदाधिकारियों ने जिले के सभी थानों का घेराव किया। भाकियू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रजबपुर थाना का भी घेराव कर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गाजीपुर सीमा से दिल्ली पुलिस द्वारा राकेश टिकैत को रवाना करने के बाद ही भाकियू का थाना घेराव समाप्त हुआ। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, शीशपाल, बृजपाल, थान सिंह, राजीव चौधरी, हर्षित गिल, काले सिंह, सचिन कुुमार, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गाजीपुर सीमा पर हिरासत में लेने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए। यहां मंडल उपाध्यक्ष सौवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलना चाहती है। भाकियू कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में राकेश टिकैत को छोड़े जाने की सूचना पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर जसवंत सिंह, चेतन सिंह, मुन्नू गुर्जर, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed