फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest against pragya thakur

गोडसे का महिमामंडन देशद्रोह, प्रज्ञा ठाकुर को जेल भेजे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest against pragya thakur
अमरोहा। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए गए बयान पर युवा कांग्रेस के नेता भड़क गए। उन्होंने पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन देशद्रोह है। साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा और भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की। इसके अलावा देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

शहर के कोर्ट चौराहे पर युवा कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ता जुटे। चौधरी खुश्तर मिर्जा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उनके बयान के लिए दंडित किया जाना चाहिए। ऐसी सोच वाले की लोकसभा की सदस्यता निरस्त की जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि यदि भाजपा यदि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान करती है तो नाथूराम गोडसे को देशप्रेमी बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाल रही है। राहुल वर्मा, जावेद अब्बासी, रिजवान चौधरी, सलीम खान, अमित कुमार, अकरम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed