{"_id":"667767c7d78639d02100d6ef","slug":"protest-against-firecracker-factory-owner-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-120826-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पटाखा फैक्टरी के मालिक के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पटाखा फैक्टरी के मालिक के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव मंगूपुरा के ग्रामीणों ने डीएम राजेश कुमार त्यागी को शिकायती पत्र देकर मजदूर की मौत के मामले में दोषी पटाखा फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
शनिवार को मंगूपुरा के तमाम ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मिलें। कहा कि गांव के विजेंद्र सिंह की पत्नी ममता मजदूरी का काम करती थी। 14 जून को सूदनपुर के समीप हापुड़ के कामरान की पटाखा फैक्टरी में काम करते हुए बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली के सफरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 19 जून को मौत हो गई। पीड़ित बहुत ही गरीब परिवार है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस ने आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि वह खुलेआम कह रहा है कि उसकी ऊंपर तक पहुंच है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वहीं, शासन व प्रशासन की से कोई आर्थिक मदद नहीं की है। जिससे परिवार के सामने राेजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उनकी मांग है कि दोषी पटाखा फैक्टरी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस दौरान धर्मपाल सिंह, अनीता, बबीता, शशि, शनि, अंशु, मुकेश, कविता आदि मौजूद रहे।