{"_id":"5df919d28ebc3e87c70dcffc","slug":"protest-against-cab-jpnagar-news-mbd333212119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून को लेकर घबराएं और डरे नहीं, असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून को लेकर घबराएं और डरे नहीं, असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नागरिक संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया है। उसने कानून को लेकर जिले के लोगों में फैले असुरक्षा की भावना को लेकर सकारात्मक पहल की है। कानून को लेकर भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंगलवार को मीटिंग बुलाई गई। नागरिकता कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नागरिक संशोधन कानून के बिंदुओं को पढ़कर सुनाया। इसके अलावा गरीब, किसान, मजदूर और बच्चों को समझाने की अपील की। इससे पहले डीएम और एसपी ने शहर का भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किए।
मंगलवार की सुबह ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा पुलिस ऑफिस पहुंचे। जहां आपस में वार्तालाप की। पुलिस कर्मियों को नागरिकता कानून के दृष्टि गत जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में अफसरों ने पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण किया। शांति-व्यवस्था परखी और लोगों को समझाया। बाद में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जिले के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रेम और सौहार्दपूर्वक रहें। जिनके पास आधार कार्ड, वोटर लिस्ट में नाम, बैंक पासबुक, बिजली बिल समेत अन्य कोई भी पहचान पत्र हैं। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह की आशंका या परेशानी है तो मुझे या एसपी को फोन से बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून में अब जो व्यक्ति पांच वर्ष तक देश में रह लिया है। वह नागरिकता के लिए फॉर्म भर सकता है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि नागरिकता के संबंध में कोई व्यक्ति तहसील/ब्लॉक/कचहरी में कागज या रुपये इकट्ठा करता है। इसके साथ ही कहता है कि आपका नागरिकता का कागज बनवा दूंगा, उसकी सूचना दें। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को कोई कागज न दें, बिचौलिये के चक्कर में न पड़ें। बैठक में मुस्लिम कमेटी के सदस्य, मदरसा से जुड़े लोग और अधिवक्ता शामिल रहे।