{"_id":"68683e30c631bed8c602a8c1","slug":"protect-the-bovine-animals-roaming-on-kanwar-routes-dm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143079-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्गों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को करें संरक्षित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्गों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को करें संरक्षित : डीएम
Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को गोवंश के संरक्षण और गोशाला के क्रियान्वयन से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें डीएम ने कांवड़ मार्गों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य न होगी। बरसात के चलते मंगरौली व सांथलपुर में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक कराए जाने और भूमि का भराव कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लाइटनिंग कंडक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कान्हा गोशाला जोया और धनौरा में अगले दस दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित कराएं।
साथ ही ऐसी गोशाला जहां पर स्थान उपलब्ध हैं, वहां अतिरिक्त शेड का निर्माण कराएं। पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि केयरटेकर द्वारा बरसात में खराब भूसा, चारा गोवंश को कदापि न दिया जाए। सभी बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से पूर्व सघन अभियान चला कर मुख्य एवं कांवड़ मार्गों पर विचरण कर रहे सभी निराश्रित गोवंश को संरक्षित कराएं। गो आश्रय स्थलों में गोवंश की मृत्यु होने की दशा में तत्काल सम्मानजनक तरीके से शवों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम एफआर बृजेश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक, विभा श्रीवास्तव, पुष्करनाथ चौधरी, सुनीता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आभा दत्त आदि मौजूद रहे।