फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prosecution-administrative officers welcomed the trophy received from the Government of India in Amroha

अमरोहा पहुंची भारत सरकार से मिली ट्राफी का अभियोजन-प्रशासिनक अधिकारियों ने किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prosecution-administrative officers welcomed the trophy received from the Government of India in Amroha
महिला संबंधित अपराधों में सघन पैरवी के चलते अपराधियों सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। ऐसे में केंद्र सरकार से मिली ट्राफी अमरोहा अभियोजन और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ट्राफी के अमरोहा पहुंचने पर अपर निदेशक अभियोजन हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश का अभियोजन विभाग देश में नम्बर वन बन गया है। केंद्र सरकार ने एक कार्यक्रम में प्रदेश के अभियोजन विभाग को सम्मानित किया है। प्रदेश के अभियोजन विभाग की ओर से लगातार हर क्षेत्र में ख्याति अर्जित की जा रही है। बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अभियोजन को प्रभावी बनाने के लिये ई-प्रॉसीक्यूशन प्रणाली को 2015 से लागू किया गया है। इसमें न्यायालय में विचारण के दौरान हो रहे सभी कार्यों का डिजिटलीकरण किया जाता है। इस व्यवस्था से अभियोजन कार्य और इसमें कार्यरत अभियोजकों के कार्यों की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा वस्तुपरक रीयल टाइम में की जाती है। इसमें अपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न स्तंभों जैसे न्यायालय, पुलिस, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, कारागार संबंधित जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती हैं। महिला संबंधी मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। इस दौरान जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शंहशाह आलम, कृष्ण प्रताप यादव, सहायक अभियोजन अधिकारी कौशल किशोर, अखिलेश कुमार मिश्र, उषा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed