{"_id":"60e9fe878ebc3e30de19940a","slug":"procession-taken-out-in-joy-of-victory-joyous-firing-jpnagar-news-mbd395252280","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में निकाला जुलूस, हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में निकाला जुलूस, हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख की जीत की खुशी में समर्थक कायदे कानून भूल गए। सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन किया। खुशी में जुलूस निकाला और जमकर फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग होने से आस पास में खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
भाजपा की मीनाक्षी चौधरी ने 48 मतों से अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की मंजू देवी को पराजित किया तो उनके समर्थक खुशी में झूम उठे। उनको फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करते हुए समर्थक मीनाक्षी चौधरी व उनके पति वीरेंद्र सिंह को घर ले गए। रास्ते में नारेबाजी करते चल रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। जैसे ही नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का काफिला उनके घर के निकट पहुंचा। बताया जाता है कि इस दौरान समर्थकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। जिससे खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि हर्ष फायरिंग की उनको जानकारी मिली है लेकिन न तो कोई सबूत है और न ही कोई वीडियो। वह वहां मौजूद भी नहीं थे। आतिशबाजी बताई जा रही है।
हर्ष फायरिंग की उनको जानकारी नहीं है। हां खुशी में समर्थकों ने आतिशबाजी जरूर की थी-वीरेंद्र सिंह नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति गजरौला।
हर्ष फायरिंग की जानकारी मिली है। उनके पास वीडियो आई है। जिसमें एक शख्स फायरिंग करते दिख रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सतेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी धनौरा।