फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Procession and procession will not be allowed without permission'???? ?????? ???? ?????? ??? ?????? ????? ?? ??????????

‘बिना अनुमति नहीं निकलने दिए जाएंगे जुलूस और शोभायात्रा’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
'Procession and procession will not be allowed without permission'???? ?????? ???? ?????? ??? ?????? ????? ?? ??????????
नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस आफिस में जिलेभर के सीओ के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति कोई जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। मनमानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से पूर्व के सालों में निकाले जाते रहे जुलूसों की अनुमति भी जरूरी मानकों को पूरा कराने के बाद दी जाए। कानून व्यवस्था को कायम रखने का शपथ पत्र देने के बाद ही अनुमति दी जाए। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए थानों में लगातार पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर धर्मगुरुओं से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, सीओ हसनपुर सतीश कुमार पांडेय, सीओ धनौरा सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल बुधवार को दोपहर बाद डिडौली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी से महिला संबंधी शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। इसके बाद कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई और रख रखाव का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखर-खाव की स्थिति देखी गई। बीट पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी को अपनी बीट के गांव में ज्यादा से ज्यादा चौपाल, मीटिंग का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed