{"_id":"62605f4510c53535d829a808","slug":"procession-and-procession-will-not-be-allowed-without-permission-jpnagar-news-mbd4254103147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिना अनुमति नहीं निकलने दिए जाएंगे जुलूस और शोभायात्रा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिना अनुमति नहीं निकलने दिए जाएंगे जुलूस और शोभायात्रा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस आफिस में जिलेभर के सीओ के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति कोई जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। मनमानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से पूर्व के सालों में निकाले जाते रहे जुलूसों की अनुमति भी जरूरी मानकों को पूरा कराने के बाद दी जाए। कानून व्यवस्था को कायम रखने का शपथ पत्र देने के बाद ही अनुमति दी जाए। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए थानों में लगातार पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर धर्मगुरुओं से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, सीओ हसनपुर सतीश कुमार पांडेय, सीओ धनौरा सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल बुधवार को दोपहर बाद डिडौली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी से महिला संबंधी शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। इसके बाद कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई और रख रखाव का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखर-खाव की स्थिति देखी गई। बीट पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी को अपनी बीट के गांव में ज्यादा से ज्यादा चौपाल, मीटिंग का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।