फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prized gangster injured in police firing

मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
prized gangster injured in police firing
हसनपुर (अमरोहा)। वाहन चेकिंग के दौरान सैदनगली पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से बीस हजार का इनामी बदमाश फरमान घायल हो गया। जबकि बदमाश की गोली से एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। एसपी ने मुठभेड़ स्थल का मुआयना किया। देर रात तक भागे बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही थी। बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर सैदनगली थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, दरोगा प्रवीण कुमार, सिपाही उदयवीर सिंह और अतुल कुमार के साथ भीकनपुर शर्की मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने हसनपुर की दिशा से आई बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर कर बाइक दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने बाइक युवकों की घेराबंदी कर दी। तभी बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच बदमाशों ने अपनी बाइक कनैटा गांव के जंगल में मोड़ दी। जहां कच्चा रास्ता होने के कारण बाइक फिसल गई। लिहाजा दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए आम के बाग में जा घुसे। बदमाशों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग में सिपाही अतुल कुमार जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की कार्रवाई एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ कुलदीप कुकरेती भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी मुआयना किया। एसपी के मुताबिक घायल की पहचान मोहम्मद फरमान निवासी मोहल्ला सरायतरीन थाना हयातनगर संभल के रूप में हुई है। जिस पर गैंगेस्टर, पशु चोरी, गौवध समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर कुमदमें दर्ज हैं। जबकि आदमपुर थाने से तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फरमान अमरोहा जनपद के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। फरमान अपने साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उधर पुलिस उसके साथी की तलाश में जंगल में देर रात तक कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed