फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Priyanshu Pratap and Mohammad Hussain of Hasanpur selected in Legends League T-10

Amroha News: हसनपुर के प्रियांशु प्रताप और मोहम्मद हुसैन का लीजेंड्स लीग टी-10 में चयन

Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu Pratap and Mohammad Hussain of Hasanpur selected in Legends League T-10
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। क्षेत्र के प्रियांशु प्रताप (15) और मोहम्मद हुसैन (18) का चयन प्रतिष्ठित लीजेंड्स लीग टी-10 में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों को नीलामी में दो-दो लाख रुपये में खरीदा गया है। दोनों बंगाल टाइगर्स टीम का हिस्सा होंगे, जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एरोन फिंच करेंगे। यह लीग 25 जून से नोएडा में शुरू होने जा रही है।
हसनपुर निवासी प्रियांशु प्रताप ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रियांशु मोहल्ला मनापुर के रहने वाले समाजसेवी डॉ. नरेश सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग मुरादाबाद की एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में ली, जहां उन्हें कोच मिर्जा दानिश आलम का मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन

प्रियांशु से ने बताया कि उनके बड़े भाई मयंक प्रताप उनके रोल मॉडल हैं और उन्हीं से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है। प्रियांशु के चयन की खबर से उनके परिवार में ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी लीग में हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद हुसैन का भी चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के लीजेंड्स लीग टी-10 में चयन से हसनपुर में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि ये दोनों अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed