फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prisoner convicted of murder dies in Bareilly Central Jail

Amroha News: हत्या के जुर्म के सजायफ्ता कैदी की बरेली की सेंट्रल जेल में मौत

Tue, 12 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Prisoner convicted of murder dies in Bareilly Central Jail
बछरायूं(अमरोहा)। हत्या के जुर्म में बरेली की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे नगर निवासी अली रजी उर्फ बाबू की मौत हो गई। बरेली जेल की ओर से फोन आने पर परिजन उनका शव लेने के लिए वहां रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 1993 की 22 अगस्त को कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में सिनेमा हाॅल कर्मी वसीम की चाकू से गोदकर हत्याकर दी गई थी। बगैर टिकट लिए फिल्म देखने को लेकर वसीम का कस्बे के ही सरवर, कमाल मुस्तफा, अली रजी उर्फ बाबू व कौशर का झगड़ा हो गया था। आरोप है कि चारों ने वसीम व नसीम पर चाकुओं से हमला बोल दिया था। इस हमले में वसीम की जान चली गई थी जबकि नसीम की जान काफी मुश्किल से बच पाई थी। वसीम की हत्या में चारों को नामजद किया गया था। 20 साल तक अदालत में चले मुकदमे में 13 अक्तूबर 2013 को मुरादाबाद के एडीजे महफूज अली ने चारों आरोपियाें को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। चारों आरोपियों में सरवर की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि कमाल मुस्तफा व कौशर जमानत पर छूट कर आ गए थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी अली रजी उर्फ बाबू की जमानत की अपील विचाराधीन थी। बीते 10 साल से अली रजी बरेली की सेंट्रल जेल में बंद था। मृतक अली रजी के छोटे भाई व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अली रफी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार की सुबह बरेली जेल के जेलर ने उनको फोन पर भाई की मौत की सूचना दी थी। अली रफी ने बताया कि बड़े भाई अली रजी की सोमवार की तड़के ढाई बजे तबीयत खराब हुई थी। उनको बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव लेने के लिए बरेली रवाना हो गए थे। बाबू की मौत की जानकारी मिलने पर नगर में लोगों को 30 साल पुरानी घटना की याद ताजा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed