फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Principal's statement recorded in the case of Jayshree's death

जयश्री की मौत के मामले में प्रधानाचार्य के दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Principal's statement recorded in the case of Jayshree's death
मुरादाबाद में सड़क हादसे में घायल होने के कई दिन मरने वाली शिक्षिका जयश्री की मौत के मामले में तेजी के साथ जांच चल रही है। शुक्रवार को मुरादाबाद एसपी सिटी कार्यालय से हसनपुर पहुंची दो सदस्यीय टीम ने प्रधानाचार्य पंकज वर्मा को कोतवाली में बुलाकर बयान दर्ज किए। पूरे घटनाक्रम के बारे में बारीकी से पूछा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होलीवाला निवासी प्राइवेट शिक्षिका जयश्री 11 अगस्त को अपने घर से रक्षाबंधन के त्योहार पर मुरादाबाद अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी। बाइक पर शिक्षिका से साथ स्कूल के प्रधानाचार्य भी मौजूद थे। लेकिन मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में वह घायल हो गई थी। अस्पताल में उपचार चल रहा था। 17 अगस्त को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। परिजन वेंटीलेटर पर ही शिक्षिका को एसएसपी कार्यालय ले गए थे और पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। यहां से जाने के दो घंटे बाद ही शिक्षिका की मौत हो गई थी। इसके बाद लापरवाही में कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। मामले की जांच एसपी सिटी द्वारा कराई जा रही है। एसएसआई संजीव कुमार का कहना है कि शनिवार एसपी सिटी मुरादाबाद कार्यालय से आई टीम ने प्रधानाचार्य पंकज वर्मा को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed