फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   price of medicine increases

कोरोना महामारी में 20 फीसदी बढ़ी दवाओं की कीमत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
price of medicine increases
अमरोहा। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्य तेलों की महंगाई तो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ ही रही थी। अब एंटीबायोटिक, बुखार व अन्य जरूरी दवाओं के दामों में बीस फीसदी का उछाल आया है। दवाओं के बढ़ते दामों के पीछे कोरोना संक्रमण को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। इतना ही नहीं कई दवाई ऐसी हैं, जिनके दाम अगले महीने बढ़ने वाले हैं। विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई है। यदि ये ही हालात रहे तो आम आदमी का दवा खरीद पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तो सभी बात कर रहे हैं। लेकिन, दवाओं के बढ़ते दामों से सब अंजान है। दवाओं पर महंगाई बढ़ने की वजह कच्चे माल की कमी बताया जा रहा है। हालात ये हैं कि कोलेस्ट्रॉल, दिल, सांस, गर्भावस्था संबंधी बीमारियों के अलावा एंटीबायोटिक दवाओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। कई जीवन रक्षक दवाएं ऐसी हैं, जिन्हें मरीजों को लंबे समय तक खाना पड़ता है। उनके भी दाम बढ़ गए हैं। दवाओं के रोजाना दाम बढ़ने से मरीजों के साथ दवा कारोबारी भी परेशान हैं। अमरोहा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी ने संबंधित कंपनियों और रसायन एवं उर्वरक मंत्री को पत्र लिखकर मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed