फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pretending to be Aman, Asif trapped the girl and raped her

Amroha News: अमन बनकर आसिफ ने युवती को जाल में फंसाया, किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be Aman, Asif trapped the girl and raped her
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

फेसबुक पर खुद को अमन कुमार बताकर आसिफ नाम के युवक ने मुरादाबाद की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी की दोस्ती दो माह पहले फेसबुक पर अमन कुमार नाम के युवक से हुई थी। युवक ने खुद को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी बताया था। अमन ने कारोबारी की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि 20 अगस्त की रात 8:30 बजे अमन उसे पूरनपुर रोड पर ले गया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।
विज्ञापन

युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस में शिकायत करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसका सिम कार्ड तोड़कर फोन अपने साथ ले गया। पीड़िता ने हकीकत पता किया तो अमन कुमार आसिफ निकला। ये सुनकर युवती का होश उड़ गए। अब आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed