{"_id":"68644bb06a854715ad0eb93b","slug":"prepare-for-competitive-exams-by-keeping-your-target-in-mind-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-142867-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य साधकर करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य साधकर करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी : डीएम
Wed, 02 Jul 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना का संचालन किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। जिले में हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज को इसका केंद्र बनाया गया है।
मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की कोचिंग की शुरुआत कीं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी का एक लक्ष्य होना चाहिए। एक से अधिक लक्ष्य होगा तो सफलता किसी कीमत पर हासिल नहीं हो सकेगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों को यूपीएससी, जेईई, नीट व सीजीएल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बने केंद्र पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल 170 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत मंगलवार को डीएम ने की। उन्होंने कहा कि जब आप सफल होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी आपके परिवार को मिलती है। इसी लक्ष्य को साधकर अपनी तैयारी करें।
विज्ञापन
एक से अधिक लक्ष्य होंगे तो सफलता हासिल नहीं हो सकेगी। सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करें। कोचिंग के साथ-साथ स्वाध्याय पर भी विशेष फोकस रखें। बच्चों ने भी डीएम से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। डीएम ने भी सरलता के साथ बच्चों के सवालों के जवाब दिए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गरीब अथवा आर्थिक तंगी के कारण जो बच्चे कोचिंग नहीं कर पाते हैं वह इस योजना के तहत अपने सपनों को साकार कर सकें। हाशमी गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक सिराजुद्दीन हाशमी ने डीएम, सीडीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन को स्मृति चिह्न दिया।