{"_id":"6a8e03b392fea857f00bc5ce","slug":"preparations-underway-to-set-up-a-cage-in-nazarpur-nanhera-following-leopard-sightings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171445-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुए की दस्तक के बाद नाजरपुर-नन्हेड़ा में पिंजरा लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुए की दस्तक के बाद नाजरपुर-नन्हेड़ा में पिंजरा लगाने की तैयारी
विज्ञापन
अमरोहा। नाजरपुर पट्टी बिजलीघर में तेंदुआ घुसने और करीब दो घंटे बाद नन्हेड़ा गांव के पास सड़क पर टहलता दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत है। सोमवार को वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने बिजली विभाग और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जानकारी लेने के साथ आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही गई है।
रविवार शाम करीब छह बजे तेंदुआ नाजरपुर पट्टी बिजलीघर परिसर में घुस आया था। उस समय वहां करीब सात कर्मचारी मौजूद थे। तेंदुए को देखते ही अफरातफरी मच गई और बाहर मौजूद कर्मचारी कंट्रोल रूम में जाकर सुरक्षित हुए। एक कर्मचारी ने खिड़की से तेंदुए का वीडियो भी बनाया। करीब दस मिनट तक परिसर में घूमने के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर गन्ने के खेतों की ओर चला गया।
करीब दो घंटे बाद नन्हेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों में भय बढ़ गया। एबजाबाद, मुनव्वरपुर, कोठी खिदमतपुर, पिलकसराय, नंगला, रायपुर, मऊ, खंडसाल, हाजरपुर, सिकंदरपुर, शाहपुर, पैगम्बरपुर, बुडेरना, पट्टी, आदमपुर, चक छावी, सुनपुरा, बीबड़ा कला, बीबड़ा खुर्द, जामनखास, मोहनपुर और कमालपुर समेत 20 से अधिक गांवों में लोग सतर्क हैं।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।