फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations underway to cancel arms licenses of 16 people

Amroha News: 16 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to cancel arms licenses of 16 people
अमरोहा। आपराधिक इतिहास वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण अभियान चलाकर जनपद पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। हसनपुर पुलिस ने मुकदमेबाज 16 लोगों की सूची तैयार की है। इसमें अवैध कारतूस तस्करी के आरोप में फंसे सुशील चंद्र सक्सेना भी शामिल है।
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक इतिहास वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना, हथियाखेड़ा गांव निवासी मलखान सिंह, मोहल्ला होली वाला निवासी विनय कुमार, मोहल्ला रहरा रोड निवासी लोकेश कुमार, यही के रहने वाले आलोक अग्रवाल, मंगरौली गांव के रहने वाले बाबू खान, याकूबपुर गांव के रहने वाले ऋषिपाल सिंह, हसनपुर के रहने वाले संजय त्यागी, दीपपुर गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह, ततारपुर गांव के रहने वाले राम सिंह, मोहल्ला होली वाला के रहने वाले शकील अहमद, रामपुर भूड़ गांव के रहने वाले अजय पाल, पिपलौती कलां गांव के रहने वाले विजयपाल सिंह और मोहल्ला मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले सुशील चंद्र सक्सेना के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आरोपियों के पास अलग-अलग बोर के बंदूक, राइफल, रिवाल्वर हैं। एएसपी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शस्त्र लाइसेंस रखने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए इन सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

विनय कुमार पर दर्ज हैं चार मुकदमे
हसनपुर के मोहल्ला होली वाला के रहने वाले विनय कुमार पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, कालाखेड़ा के रहने वाले मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना पर तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसी तरह रहरा रोड के रहने वाले लोकेश कुमार पर भी दो मुकदमे हैं। वहीं ततारपुर के रहने वाले राम सिंह के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article