{"_id":"67eee86076d09ee4fd0be633","slug":"preparations-to-increase-bus-fares-after-toll-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137300-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लू के मरीजों को राहत की तैयारी, अस्पतालों में विशेष वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लू के मरीजों को राहत की तैयारी, अस्पतालों में विशेष वार्ड
Fri, 04 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
पिछले साल के मुकाबले इस बार भी गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने अप्रैल से मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने की चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हीट वेव का अनुमान है। शासन ने स्वास्थ्य सेवा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीएमओ ने भी जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने हीट वेव से निपटने के लिए जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने और गर्मी जनित बीमारियों की निगरानी रखने निर्देश दिए हैं। हीट वेव के मरीजों की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल के ऊपरी तले को रिजर्व रखा गया है, ताकि यहां हीट वेव के मरीजों को भर्ती किया जा सके। साथ ही डाक्टर व स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।
सामान्य वार्डों में भी जरूरत के अनुसार, गर्मी से निबटने के लिए कूलर लगाए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में शीतल पेयजल, कूलर, एयर कंडीशनर की व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड और रैन बसेरों में भी शीतलता बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवा, आइस पैक, ओआरएस, इंट्रावेनस फ्लूएड आदि की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। आग लगने की घटना रोकने के लिए अग्निशमन व्यवस्था जांचने के भी निर्देश हैं।
अभी से 38 डिग्री पर पारा
अमरोहा। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से ही लोगों को गर्मी बेचैन करने लगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दोपहर में सड़कों पर महिलाएं व लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर के समय लोगों ने घरों में रहना शुरू कर दिया है। महिलाएं व बच्चे गर्मी को देखते हुए बचाव करते हुए बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भी चहल-पहल भी कम हो रही है। उधर, इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। गर्मी को देखते हुए किसानों ने दस बजे के बाद खेतों में गेहूं की कटाई बंद कर दी है। सुबह और दोपहर के बाद ही गेहूं की कटाई कर रहे हैं।
एडीएम एफआर होंगे नोडल
हीट वेव से बचाव के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान के साथ ही बचाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एडीएम एफआर ब्रजेश त्रिपाठी सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को नोडल बनाया गया है। तहसील स्तर पर एसडीएम, ब्लॉक स्तर पर बीडीओ व निकाय स्तर पर ईओ को नोडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, सूचना विभाग, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग व बिजली विभाग आदि को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।