फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparation for online attendance of teachers and children in secondary schools

Amroha News: माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Preparation for online attendance of teachers and children in secondary schools
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी की शुरुआत होने जा रही है। रोजाना इसकी रिपोर्ट शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड द्वारा उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है। इस शैक्षिक से ही इसको लागू करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में भी अब बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। ऑफलाइन की जगह अब शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। जिले में 25 राजकीय व 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत कुल 405 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जहां बड़ी तादाद में बच्चे शिक्षा लेते हैं। लेकिन, अक्सर स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों की कम उपस्थिति की शिकायतें मिलती रहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराकर उनके न पहुंचने की शिकायतें भी मिलती हैं। इसी पर अंकुश लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था के बाद शिक्षकों को भी समय से पहुंचना होगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश मिले हैं। जिसके संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed