फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pratap Nagar lacks drainage system, and darkness in the streets increases problems.

Amroha News: प्रताप नगर में पानी निकासी के इंतजाम नहीं, गलियों में अंधेरे से बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pratap Nagar lacks drainage system, and darkness in the streets increases problems.
अमरोहा। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला प्रताप नगर में पानी निकासी के इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई गलियों की सड़क भी टूटी हुई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। कई गलियों में लाइट भी नहीं है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मोहल्ले की सड़कों पर पानी भर जाता है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार पालिका में शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और समस्या भी जस की तस बनी हुई है। वार्ड संख्या 21 आवास विकास वार्ड में प्रताप नगर मोहल्ला आता है। यहां पर समस्याएं ही समस्याएं हैं। जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नाली नाले भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नाले में घास उगी है। पानी निकासी कहां से हो। लोगों ने बताया कि सबसे पहले पानी निकासी का इंतजाम कराया जाए। क्योंकि बरसात के दिनों में मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थोड़ी बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि नियमित रूप से सफाई नहीं होती। जिससे नालियों में गंदगी पसरी रहती है। नियमित सफाई न होने से नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। स्थानीय लोगाें ने नगर पालिका प्रशासन से बरसात से पहले नाले बनवाने की मांग की है। यहां के लोगों ने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत भी की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। कई खंभों पर लाइट नहीं हैं। जिससे में मोहल्ले में अंधेरा पसरा रहता है।
लोगों ने बताया कि जरूरत के अनुसार लाइट नहीं लगाई गईं। जहां पर जरूरत नहीं थी। वहां पर लाइटें लगाईं गईं। कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। कई लोगों ने बताया कि यहां यदि कोई समस्या है तो जल निकासी व सफाई की है।

लोगों ने पालिका प्रशासन से सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। मोहल्ले में एक चौपाल भी बनवाई जाए। जिससे कोई कार्यक्रम करना हो तो आसानी से हो जाए। बिजली के तारों को ठीक कराया जाए। तार नीचे होने की वजह से हादसों की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed