फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prashisan opposed the merger of schools

Amroha News: स्कूलों के मर्ज करने का प्राशिसं ने किया विरोध

Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Prashisan opposed the merger of schools
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार राजपूत कॉलोनी में ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर होमपाल सिंह चौहान के आवास पर हुई। जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि स्कूलों को मर्च करने के निर्णय का प्राथमिक शिक्षक संघ विरोध करता है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों को मर्ज करने के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कम बच्चों की संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद कर दूसरे स्कूलों में मर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। इसके चलते जनपद में सैकड़ों स्कूलों में ताला लग जाएगा और उस गांव के गरीब बच्चों को दो से तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा। उन्होंने इस आदेश का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनहित में इस आदेश को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह आरटीआई का खुला उल्लंघन भी है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री इरशाद अली, ब्लॉक मंत्री प्रदीप भाटी, सोम सिंह, विनोद कुमार गौतम, देवेंद्र शर्मा, महताबुद्दीन, गौरव नागर, सचिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed