फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pradhan's account operation stopped due to negligence in Gaushala case

Amroha News: गोशाला के मामले में लापरवाही पर प्रधान के खाता संचालन पर रोक

Fri, 27 Jun 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's account operation stopped due to negligence in Gaushala case
अमरोहा। हसनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकूनी में संचालित हो रही अस्थायी गोशाला के संचालन में लापरवाही पर पंचायत के खाता संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि के दौरान केवल पंचायत सहायक और केयरटेकर का मानदेय ही निकाला जा सकेगा। बार-बार अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने बताया कि चकूनी पंचायत में अस्थायी गोशाला संचालित है, लेकिन ग्राम प्रधान कमलेश ने इसका पर्यवेक्षण सहीं ढंग से नहीं किया है। पंचायत सचिव विपिन कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि करीब एक माह पूर्व गोशाला की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण आवारा पशु आए दिन पशुओं पर हमला करते हैं। कई बार निर्देशों के बाद भी दीवार को दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने भी गोशाला में कैमरे लगवाने व केयर टेकर के विश्राम को अतिरिक्त कक्ष बनाने व पानी के लिए ड्रम की खरीद के निर्देश दिए गए, लेकिन सीडीओ के निर्देश का पालन भी प्रधान द्वारा नहीं किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निवर्हन ठीक ढंग से नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, हठधर्मिता व पदीय दायित्वों में शिथिलता बरतने पर ग्राम प्रधान के संपूर्ण ग्राम निधि खातों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम निधि खातों से धन का आहरण करने पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed