फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradhan

बिजली कटौती को लेकर सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास करते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
pradhan
बिजली कटौती को लेकर यूपी सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास करते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा। इस दौरान बिजली विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फुकने का प्रयास किया। पुतले को पुलिस कर्मियों छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक के साथ हंगामा हुआ।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि चुनाव में किसानों को फ्री बिजली व 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में मुश्किल से आठ, दस घंटे बिजली मिल रही है। वह भी समय पर नहीं मिल रही। चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। किसानों के फुंके हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। अगर शीघ्र ही बिजली समस्या का हल नहीं किया गया तो अधिकारियों एवं भाजपा के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे। यहां प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह,आसिम हुसैन साबरी, समरपाल सिंह, मनोज कटारिया, अफसर अली सैफी, हरिओम पुष्कर, छुन्नन भारती, विनोद कुमार सक्सेना, मयंक कुमार गुर्जर, मंगल सिंह गुर्जर,विजय प्रधान, चौधरी शूरवीर सिंह, विकास जाटव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed