फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pradhan and Rojgar Sevak accused of MNREGA wage scam

Amroha News: प्रधान व रोजगार सेवक पर मनरेगा मजदूरी में घोटाला का आरोप

Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and Rojgar Sevak accused of MNREGA wage scam
अमरोहा। गांव श्यामपुर के ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पर मनरेगा मजदूरी में धांधली करने का आरोप लगाते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान कृपाल सिंह व ग्राम रोजगार सेवक सदाकत अली अपने खास लोगों के खातों में मनरेगा मजदूरी की रकम डलवाकर बंदरबांट कर रहे हैं। रोजगार सेवक ने अपने पिता शराफत, मां जाफरी और भाई रियासत के बिना मनरेगा मजदूरी किए ही हाजिरी लगाकर उनके खातों में रकम डलवा दी। कहा कि ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र गुड्डू के खाते में बिना मजदूरी किए रकम डाल देता है। गांव के संपन्न लोगों के भी खातों में मनरेगा मजदूरी डलवा देते है। गांव के बाहर रह रहे लोगों को भी मनरेगा मजदूर दिखाकर मजदूरी डलवा रहे हैं। ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक यह काम पिछले चार साल से कर रहे हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की परन्तु ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत सचिव डांटकर भगा देते हैं। उनकी मांग है कि गांव में हुए मनरेगा कार्यों की जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से महबूब, साबिर अली, शबनम जहां, फरीद, कमरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed