{"_id":"68016f9b1a198fbbfe0cf2ef","slug":"pradhan-accused-of-rape-will-have-his-financial-rights-seized-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-138221-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुष्कर्म के आरोपी प्रधान के वित्तीय अधिकार होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुष्कर्म के आरोपी प्रधान के वित्तीय अधिकार होंगे सीज
Fri, 18 Apr 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
दुष्कर्म के आरोप में जेल गए ग्राम प्रधान के अधिकार सीज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को इस संबंध में पत्र लिखा है।
ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ उसके ही गांव की महिला ने पति की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने प्रधान पर बचाने आए उसके नाबालिग बेटे का गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप भी लगाया था। केस दर्ज होने पर प्रधान गांव से भाग गया था। एसपी अमित आनंद ने प्रधान की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
इसके बाद बीती आठ नवंबर को प्रधान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। प्रधान के जेल जाने पर उसके अधिकार सीज किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। एडीओ पंचायत रामचंद्र ने बताया कि प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।