फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Practice in gym from today, wait for the film in Cineplex

आज से जिम में करें अभ्यास, सिनेप्लेक्स में फिल्म का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Practice in gym from today, wait for the film in Cineplex
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के बाद जिम और फिटनेस सेंटर पांच जुलाई से खुल जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर युवाओं में उत्साह है। हालांकि जिले में सिनेप्लेक्स नहीं खुलेंगे। दरअसल फिल्म उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि पांच जुलाई को दिल्ली में कार्यालय खुलने के बाद कुछ निर्णय हो सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगभग 50 जिम और फिटनेस सेंटर है। प्रदेश सरकार ने जिम को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने भी अब रियायत जारी कर दी है। शहर के आजाद रोड, पक्का बाग समेत अन्य जगहों में रविवार को जिम संचालकों ने साफ सफाई की। लॉकडाउन के चलते शटर डाउन कर जिम को लोगों के लिए तैयार किया गया। हालांकि लगभग साढ़े 15 महीने के बाद भी सिनेप्लेक्स के खुलने की राह आसान नहीं है। सिनेप्लेक्स 18 मार्च 2020 से बंद है। शहर के इकलौते माधो सिनेप्लेक्स के स्वामी कमलेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोई फिल्म उपलब्ध नहीं है। पांच जुलाई को दिल्ली में ऑफिस खुलेंगे। इसके बाद बातचीत की जाएगी। हालांकि खोलने का मूड नहीं है। क्योंकि रात का कर्फ्यू के अलावा शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है, जबकि यह दोनों दिन फिल्म के कारोबार के नजरिए से बेहतर माने जाते हैं। ऐसे में साप्ताहिक लॉकडाउन और रात की कर्फ्यू हटने तक सिने प्लेक्स खुलने की उम्मीद नहीं है। जिम संचालक मुर्शलीन खान ने बताया कि फिटनेस सेंटर में कलर हो गया है। फिटिंग आखिरी दौर में है। पांच जुलाई से जिम खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed