{"_id":"6ac94f1122b0a4f0d405b70b","slug":"power-supply-disrupted-by-storm-and-rain-trees-fell-on-lines-16-poles-snapped-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175139-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, लाइनों पर गिरे पेड़, 16 खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, लाइनों पर गिरे पेड़, 16 खंभे टूटे
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर/मंडी धनौरा। शुक्रवार दोपहर आंधी-बारिश से जिलेभर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अमरोहा में कई जगह पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिर गईं, जबकि करीब 10 खंभे टूटने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। अमरोहा में कलक्ट्रेट और दाऊदसराय बिजलीघरों से जुड़े मोहल्लों में पांच घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे और धनौरा में दो घंटे बिजली गुल रही। हसनपुर और ग्रामीण इलाकों में छह बिजली के खंभे टूट गए, जिससे चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
जोया के अजीज नगर बिजलीघर की 33 केवी लाइन में दोपहर करीब एक बजे ब्रेकडाउन हो गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक किया और शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े जोया टाउन समेत सुबोधनगर, पुष्करनगर, बदावाला, मोतीनगर, किशनगढ़, लकड़ा, इस्लामनगर, वासुदेव, मोहम्मदी सराय और शास्त्री नगर में भी करीब पांच घंटे बिजली नहीं रही। अहरोई और डबललाइन बिजलीघरों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
डिडौली क्षेत्र में सिबौरा बिजलीघर से जुड़े रसूलपुर गुर्जर, सिबौरा, डिडौली, कटाई, ढेलानंगला, जग्गानंगला और शेखूपुरा गुर्जर समेत 14 गांवों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं हसनपुर में विद्युत विभाग के एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि आंधी के कारण देहात क्षेत्र में छह खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। संवाद
.....
देहात क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित
कैलसा। देहात क्षेत्र के 33 केवी कोठी खिदमतपुर से जुड़े बिजलीघर जलीलपुर बक्काल में शुक्रवार की सुबह बारिश से पहले लगभग 10 बजे बिजलीघर की ही मशीन में किसी फाल्ट के कारण बिजली काटी गई थी। इसमे लोगों को आपूर्ति नहीं मिली। उसके बाद दोपहर के समय अचानक से तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि सुबह के समय मशीन में फाल्ट था। जिसे ठीक किया गया था, लेकिन इस बरसात के कारण कहीं खंभा या तार टूटने की सूचना नहीं मिली है। फाल्ट को ठीक कराया गया है।
.......
आंधी बारिश की वजह से अमरोहा सर्किल में करीब 10 खंभे टूटने की जानकारी है। कई जगह पर पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिर गई। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है। -दुष्यंत कुमार, अधिशासी अभियंता