फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power outage accompanies rain; supply disrupted from city to villages.

Amroha News: बारिश के साथ गुल हुई बिजली, शहर से गांव तक आपूर्ति बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Power outage accompanies rain; supply disrupted from city to villages.
अमरोहा। शनिवार को बारिश और तेज हवा से जिले की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। शहर में चार से पांच और ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक बिजली गुल रही। पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने और ट्रिपिंग से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हुई। गजरौला में 25 गांवों की बिजली दो घंटे बंद रही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, जोया, सिबौरा, धनौरा और जलीलपुर बक्काल बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। शहर के सुबोधनगर, पुष्करनगर, बदावाला, जामा मस्जिद, मोतीनगर, जट बाजार, नल, आवास विकास कॉलोनी और दरबार कला में बिजली बार-बार आती-जाती रही। कलक्ट्रेट बिजलीघर की लाइन में फाल्ट से भी समस्या हुई। बिजली नहीं आने से घरों के पानी के टैंक खाली हो गए। निगम की टीमें फाल्ट ठीक करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

गजरौला में भारापुर बिजलीघर का केबल बॉक्स खराब होने से 25 गांवों की बिजली दो घंटे ठप रही। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई। हसनपुर में सुबह 10 बजे बंद हुई बिजली शाम सात बजे तक भी बहाल नहीं हुई। एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बारिश और तेज हवा को कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडौली में सिबौरा बिजलीघर से जुड़े 14 गांवों में करीब छह घंटे आपूर्ति ठप रही। सिबौरा, जोगीपुरा, मिलक, डिडौली, रसूलपुर गुर्जर, शेखूपुरा गुर्जर, शहबाजपुर खुर्द, ढेला नंगला, जग्गा नंगला, नीलीखेड़ी, ढकिया मूढ़ा, इम्मा, कटाई और शाहपुर प्रभावित रहे।
जोया में सुबह करीब 10 बजे पेड़ों की टहनियां 33 केवी लाइन से टकराने पर ट्रिपिंग हुई। इससे डिडौली, कालाखेड़ा, सेतली, फतेहपुर, टिकिया, मीरपुर, असगरीपुर, नाईपुरा, मढ़ैयों, इकौंदा, तोफापुर, जलालपुर, मुबारकपुर, पलौला, नसीरपुर, फरासपुरा, पथखोई, शाहपुर, शाहबाजपुर, हुसैनपुर, हरियाना, श्यौनाली, सिनौरा, मकसूदपुर और नवादा समेत कई गांवों में बिजली गुल रही।
कैलसा में जलीलपुर बक्काल बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली बंद रही। नन्हेड़ा, घनसूरपुर, बमनिया, कोठीपुरा, कुम्हारिया, दवका, बहलोलपुर, सकैनिया और मिलक समेत दर्जनों गांव प्रभावित रहे। जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि तेज हवा से बार-बार ट्रिपिंग हुई और पेट्रोलिंग टीमों को लगाया गया।

........
बारिश और हवा की वजह से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आई। लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से कई जगह पर आपूर्ति बंद रही। बार-बार लाइन ट्रिप होती रहीं। हालांकि फाल्टों को दूर कर आपूर्ति को बहाल किया गया है।
-राजीव कुमार दुबे, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed