फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   postmortem report

गला घोटने से पहले वरुण के साथ की गई थी मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
postmortem report
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में किशोर की तार से गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। उसके चेहरे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई है। आक्रोशित परिजन कभी थाने तो कभी पोस्टमार्टम हाउस पर दौड़ते रहे। कई बार टकराव की स्थिति बनी थी। शव बरामद होने पर मंगलवार देर रात आईजी मुरादाबाद ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी किशोर से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव बिकनी निवासी वरुण और अंबरपुर निवासी नामजद आरोपी सहपाठी रहे हैं। दोनों अमरोहा नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वर्तमान में दोनों कक्षा 11 के छात्र थे। लेकिन, वरुण स्कूल में आरोपी की मां और पिता पर आपत्तिजनक कमेंट्स करता था। जिसे लेकर वह वरुण से नफरत करने लगा। लिहाजा उसने खुद ही वरुण को सबक सिखाने की पटकथा लिख डाली थी। आरोपी ने पंद्रह दिन पहले सीआईडी सीरियल देखा और उसकी स्टोरी हत्या कैसे करने है इसकी साजिश रची। सोमवार की तीन बजे आरोपी वरुण से मिलने आया था। दोनों ने घर के बाहर बात की। इसके बाद वरुण गायब हो गया था। आरोपी की निशानदेही पर वरुण का शव बरामद हुआ। बुधवार को डॉ. फरीद हुसैन और डॉ. आदेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरुण की हत्या तार से गला घोंटकर की गई थी। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में एफआईआर तरमीम कर ली है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

वरुण ने किया था संघर्ष, मारने वाले एक सेज ज्यादा
अमरोहा। हत्या के दौरान वरुण ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। उसके साथ मारपीट की थी। इसके वजह से उसके चेहरे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। तार से गला घोटना और वरुण के संघर्ष करने से लगता है कि मारने वाले एक से अधिक रहे होंगे। वहीं पीड़ित परिजनों भी अन्य दो लोगों के नाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed