फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Post-mortem fails to reveal cause of Amayra's death; viscera preserved.

Amroha News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला अमायरा की मौत का राज, विसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem fails to reveal cause of Amayra's death; viscera preserved.
डिडौली। तीन वर्षीय अमायरा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने कुछ नमूने लेकर आगरा की लैब में जांच के लिए भेजे हैं। करीब सप्ताहभर में रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका में जांच कर रही है।
विज्ञापन

ढकिया चमन निवासी सैलून संचालक मो. रजा की बेटी अमायरा सोमवार सुबह दादी फातिमा के साथ उनकी बहन के घर गई थी, जहां से लापता हो गई। पांचवें दिन शुक्रवार सुबह गांव के तालाब में उसका शव मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर बच्ची के लापता होने वाले स्थान से तालाब तक कई बिंदुओं पर जांच की और जरूरी जानकारी जुटाई। शुक्रवार शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसका लैब में परीक्षण कराया जाएगा। डॉक्टरों ने भी अपनी राय सुरक्षित रखी है, जो लैब टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
-लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
-----------------
एसओजी ने गांव डाला डेरा, घटनास्थल पर जुटाए सुराग
डिडौली। ढकिया चमन में बच्ची की मौत के मामले में शनिवार को एसओजी टीम ने डेरा डालकर जांच तेज कर दी। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के इलाकों में भी छानबीन की और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को खंगालने में जुटी है। एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने टीम के साथ घटनास्थल और आसपास के संभावित स्थानों पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस का प्रयास है कि मामले की तह तक पहुंचकर घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाई जा सके।
-----------------

मेरी बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची, यही सवाल परेशान कर रहा
डिडौली। ढकिया चमन निवासी अमायरा के पिता मोहम्मद रजा ने बेटी की मौत पर गहरा दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ। मोहम्मद रजा ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर किसी भी पहलू को नजरअंदाज किए बिना सच्चाई सामने लाए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी सामने आए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। संवाद

-------------------------
अमायरा की मौत का जल्द खुलासा करने की मांग
डिडौली। ढकिया चमन में बच्ची की मौत के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मोहम्मद रियाज ने कहा कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। मोहम्मद मेराजुल हक ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। रईस ने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed