फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   poori sabzi distribute by dm

जरूरतमंदों को दें पूड़ी, सूखी सब्जी और गुड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
poori sabzi distribute by dm
गजरौला (अमरोहा)। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने कहा कि गजरौला क्षेत्र में एक भी पात्र व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि भोजन एवं मुफ्त राशन का लाभ पात्रों को ही दिया जाए। इसके साथ ही खाने के पैकेट में कम से कम आठ पूड़ी, सूखी सब्जी, अचार एवं गुड़ भी रखवाया जाए ताकि भोजन जल्द खराब न हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका द्वारा नगर में सैनिटाइजर कार्य के निरीक्षण को पहुंचे डीएम उमेश मिश्र ने इंदिरा चौक पर इस कार्य में लगी मशीनों को देखा साथ ही कर्मियों से कहा कि पूरी गंभीरता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल ने नगर क्षेत्र में भोजन वितरण की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि शहर में भोजन का वितरण कराया जा रहा है। डीएम ने ईओ से कहा कि भोजन के पैकेट में रसेदार सब्जी नहीं होनी चाहिए। पूड़ी, अचार, सूखी आलू की सब्जी और गुड़ ही रखवाएं ताकि पैकेट शीघ्र ही खराब न हों। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि कसी भी अपात्र को मुफ्त भोजन अथवा राशन का लाभ न मिले। इस दौरान गांव रझेड़ा में राशन वितरण में धांधली की शिकायत सामने आने पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed