फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   poltics ticket in amroha

बड़ों के टशन में कटा टिकट, चुनाव हम ही लड़ंेगे

Thu, 29 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 29 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
poltics ticket in amroha
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
 समाजवादी पार्टी से धनौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एम. चंद्रा का टिकट पार्टी ने काट दिया है। हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से उर्वशी पर भरोसा जताया है। जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं उर्वशी ने पिछला विधानसभा चुनाव महान दल से लड़ा था।
विज्ञापन


फिलहाल धनौरा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। एम. चंद्रा का टिकट कटने से उनके समर्थक सकते में हैं। इधर धनौरा सीट से दावेदारी पेश्‍ा कर रहे धनौरा विधायक एम चंद्रा के बेटे और टिकट के दावेदार कपिल चंद्रा ने टिकट न मिलने पर भी चुनाव लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने पूर्व अफसर एम. चंद्रा को अपना प्रत्याशी बनाया था। राजनीति में आते ही एम. चंद्रा ने सीट जीत कर सभी को चौंका दिया था। इस बार एम. चंद्रा अपने पुत्र कपिल चंद्रा के टिकट के लिए जोर लगाए हुए थे, लेकिन सपा ने इस बार उनको टिकट न देकर उर्वशी पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की महिला उर्वशी ने धनौरा विधानसभा क्षेत्र में असर रखने वाली जाट बिरादरी के मुकेश चौधरी से विवाह किया है। संभवत: सपा ने क्षेत्र में जाट और जाटव मतदाताओं के गठजोड़ के मद्देनजर रखते हुए उर्वशी पर भरोसा जताया है।


धनौरा विधानसभा क्षेत्र में जाट और जाटव मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। उर्वशी कम्प्यूूटर साइंस में एमएससी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि नेताजी ने टिकट देकर उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर क्षेत्र की जनता के सहयोग से खरा उतरने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed