फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Polling parties reached the booths, votes will be cast from 7 am today

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, आज सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, votes will be cast from 7 am today
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिले की चार विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति स्थल से रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। डीएम, एसपी, सीडीओ और चुनाव प्रेक्षकों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन

सोमवार को अमरोहा जनपद के 916 मतदान केंद्रों और 1601 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए रविवार को मंडी समिति परिसर से सभी बूथों के लिए 1601 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम भगवान शरण समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि जो मतदान कार्मिक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे हैं, उनका स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

टीम जुटाने में करनी पड़ी मशक्कत
अमरोहा। मंडी समिति परिसर में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और स्टेशनरी वितरित करने के दौरान टीम को अपने साथियों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मतदान अधिकारी व कर्मचारी अपनी टीम में शामिल सदस्यों से लगातार संपर्क साधते दिखे। फोन नहीं लगने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने के लिए लगाए चक्कर
अमरोहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मतदान से ड्यूटी कटवाने वालों कार्मिकों की काफी भीड़ रही। कर्मचारी अपने प्रार्थना पत्रों के साथ अधिकारियों और चिकित्सक शिविर में चक्कर लगाते नजर आए। दरअसल, बीमारी का कारण बताए जाने पर यहां मौजूद चिकित्सकों का पैनल जांच करता था, इसी के बाद ड्यूटी काटी जाती है। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ लेकर पहुंचीं, जबकि कई ने कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट दिखाकर ड्यूटी कटवाने के लिए अर्जी लगाई।

रिजर्व पार्टियां भी रही मौजूद
अमरोहा। रविवार को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं, लेकिन विधानसभा वार दस प्रतिशत रिजर्व पार्टियों को रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में रखा गया। बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों में से किसी को भी कोई गंभीर चिकित्सीय समस्या होती है, तो रिजर्व टीम के सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed