{"_id":"6019a52d8ebc3e4d3a712210","slug":"police-watches-the-health-of-suspend-constabel-gajraula-news-mbd3782299109","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सिपाही मनोज के ठीक होने का इंतजार, पुलिस करेगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सिपाही मनोज के ठीक होने का इंतजार, पुलिस करेगी गिरफ्तार
विज्ञापन
गजरौला(अमरेाहा)। एकतरफा प्रेम में महिला कांस्टेबल को तमंचे से शूट कर खुद को गोली मारने वाले 112 पीआरवी के सिपाही मनोज ढल के हास्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। महिला कांस्टेबल की मौत के बाद उसपर हत्या कर मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित किया जा चुका है। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने मुरादाबाद जाकर उसकी हालत की जानकारी ली। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
31 जनवरी की शाम लगभग सवा छह बजे सैदनगली थाने के सिपाही मनोज ढल ने यहां थाने में तैनात महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी (22) को उसके किराए के कमरे में आकर 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। मेघा की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सिपाही के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी सुनीति ने उसे निलंबित कर दिया है।
मंगलवार को मुरादाबाद में मौजूद इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि गजरौला थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी को शूट करने वाले थाना सैदनगली में 112 पीआरवी पर सिपाही (अब निलंबित) मनोज ढल का अभी भी मुरादाबाद के श्री साईं हास्पिटल में उपचार चल रहा है। उसके खिलाफ मेघा की गोली मारकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज है और सारे साक्ष्य भी उसके खिलाफ हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को उसके हास्पिटल से डिस्चार्ज होने का इंतजार है। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उसे वहीं से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।