{"_id":"68a78d7cf3b146e5fd076b66","slug":"police-station-visit-students-understood-the-working-of-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146120-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना भ्रमण : विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना भ्रमण : विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
Fri, 22 Aug 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। मां शारदा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने थाने पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका जाना। पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। उन्होंने पुलिस अफसरों से सवाल भी किए। इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ ही उन्हें साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थी अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत आदमपुर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव आया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने थाने की महिला हेल्पडेस्क का दौरा किया और समझा कि यह किस प्रकार महिलाओं की शिकायतों को सुनतीं और उनका समाधान करती है।
इसके बाद विद्यार्थियों ने सीसीटीएनएस कक्ष का भ्रमण किया जहां उन्हें दिखाया गया कि कैसे कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से अपराधों और अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया जाता है और उनका ट्रैक रखा जाता है। हवालात एवं भोजनालय को भी देखा। थाना प्रभारी ने छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें पुलिस की भूमिका और चुनौतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को पुलिस को अपना दोस्त मानने और जरूरत पड़ने पर उनसे मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से साझा करने की सलाह दी। इस मौके पर शिक्षक ओमदत्त शर्मा, राजेश कुमार आदि रहे।