फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police Recruitment Exam: No entry of big vehicles including car in the city

पुलिस भर्ती परीक्षा : शहर में कार समेत बड़े वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: No entry of big vehicles including car in the city
अमरोहा। जिले के नौ केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। अमरोहा शहर के भीतर आठ केंद्र बनाए गए हैं। संकरी गलियां होने के कारण जाम लग सकता है। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शहर में आने वाले कार समेत सभी बड़े वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकलने का फैसला लिया है। इसलिए, ट्रैफिक प्लान देख कर निकलें। वाहन लेकर शहर के भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 5942 परीक्षार्थी हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा मंडल में मुरादाबाद, रामपुर और संभल के 2602 परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। 23 अगस्त से पांच दिन तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में रोजाना 8544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। लेकिन, ये वाहन परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दूर रोके जाएंगे। इसके अलावा शहर में आने वाली कार समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी बड़े वाहनों को शहर के बाहर बाईपास होकर निकाला जाएगा। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले रास्ते का मैप भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

- जिले में होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्र शहर के भीतर हैं, अभ्यर्थियों की भीड़ रहेगी। इसलिए जाम से बचने के लिए शहर में कार समेत बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सभी बड़े वाहन चालक अपने वाहनों का आवागमन शहर के बाहरी मार्गों पर करेंगे। - राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article