{"_id":"65ce87e8dd3fdb96ed04d284","slug":"police-recruitment-exam-mobiles-will-not-work-at-the-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-113903-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: सभी केंद्रों पर लगेंगे जैमर, मोबाइल नेटवर्क रहेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: सभी केंद्रों पर लगेंगे जैमर, मोबाइल नेटवर्क रहेगा जाम
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में दो दिन शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त फोर्स भी लगाई जाएगी। साथ ही केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल फोन का दुरुपयोग रोका जा सके। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर कक्ष निरीक्षक बाहर के तैनात होंगे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की व्यवस्था है।
सुरक्षा के लिए जिले को 4 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 34 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें 17544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। छह सौ अभ्यर्थियों वाले हरेक परीक्षा केंद्र पर एक इंस्पेक्टर और एक दरोगा तैनात रहेंगे। वहीं हर एक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग दरोगा रैंक का अधिकारी करेगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षा के लिहाज से दो महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। जबकि गेट के बाहर थाने स्तर की पीआरवी तैनात रहेगी। कार्यदायी संस्था चार लेयर में परीक्षार्थियों का चेकअप करेगी। जिसमें प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का फोटो का मिलान होगा। इसके अलावा आधार कार्ड से प्रवेश पत्र का मैच, बायोमेट्रिक मैचिंग और आंखों की मैचिंग भी कराई जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा के लिहाज से इतनी बड़ी टेक्नोलॉजी की व्यवस्था पहली बार किसी परीक्षा में की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों और आस-पास के एरिया में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। जिसके चलने पर मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए एक मुख्य कंट्रोल रूम पुलिस ऑफिस में बनेगा। यहां से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। एडीएम और एएसपी को परीक्षा का नोडल बनाया गया है। नौ सचल दल परीक्षा का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
पेपर, पेंसिल, बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, कैप, ज्वेलरी, फूड आइटम
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा प्रवेश
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा की पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से और दूसरी पाली 2.30 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि कोषागार के डबल लॉकर से पेपर प्राप्त करने और पेपर परीक्षार्थियों में वितरण आदि समस्त कार्य भर्ती बोर्ड के निर्देश के अनुसार ही होंगे। किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए संबंधित जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये बने परीक्षा केंद्र
मेस्को पब्लिक स्कूल धनौरा रोड अमरोहा, श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी अदलपुर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा, ब्लू वर्ड इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, वाईएमएस इंटर कॉलेज धनौरा, हिल्टन कान्वेंट स्कूल अमरोहा, जीपीएस एकेडमी अमरोहा, अब्दुल रज्जाक पीजी कॉलेज जोया, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल अमरोहा, जेएस हिंदू महाविद्यालय अमरोहा, हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमरोहा, एएनडीपी इंटर कॉलेज बछरायूं, आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा, एएसएम बाल विद्या मंदिर खाता, सिख इंटर काॅलेज नारंगपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा, एकेके इंटर कॉलेज अमरोहा, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, मजाहिर हुसैन इंटर कॉलेज असगरीपुर, सुशीला देवी कन्या इंटर कॉलेज डिडौली, कृष्णा सारस्वत इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, फारूख असलम डिग्री कॉलेज अमरोहा, भगीरथी देवी डिग्री कॉलेज धनौरा, वाईएमएस पीजी डिग्री कॉलेज धनौरा, श्रीराम इंटर कॉलेज बादशाहपुर, महाराजा अग्रसेन कॉलेज एंड आईटी बागड़पुर, वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय रजबपुर अमरोहा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।