{"_id":"65d128a8a30ada47f80d1a94","slug":"police-recruitment-exam-mathematics-and-reasoning-confused-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114056-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस आरक्षी परीक्षा में गणित और रीजनिंग ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस आरक्षी परीक्षा में गणित और रीजनिंग ने उलझाया
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा : गणित और रीजनिंग ने उलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के बाद जहां कई अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए वहीं कई अभ्यर्थी मायूस नजर आए। रीजनिंग और गणित के सवालों ने जहां उलझाया वहीं, हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवालों ने कुछ हद तक सहारा दिया। लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारियों में लगे युवा शनिवार को पुलिस आरक्षी की परीक्षा में बैठे। दोनों पालियों के बाद परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने जहां पेपर को आसान तो कइयों ने कठिन बताया।
-- --
राजकीय इंटर कॉलेज में शाहजहांपुर से परीक्षा देने पहुंचे आयुष गुप्ता ने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। लेकिन रीजनिंग और गणित के सवालों ने थोड़ा उलझा दिया। हिंदी व सामान्य ज्ञान के सवाल फिर भी इतना मुश्किल नहीं थे।
-- -- --
हसनपुर क्षेत्र के दढि़याल निवासी गुलशन कुमारी ने बताया कि वह काफी समय से परीक्षा की तैयारियों में लगी थी। पेपर अपेक्षा के अनुरूप ही आया, लेकिन पुलिस से जुड़े सवाल और रीजनिंग से जुड़े सवालों ने उलझा दिया।
विज्ञापन
-- -- --
निर्देश कुमार के अनुसार हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल तो आसान थे। लेकिन गणित, रीजनिंग और पुलिस से जुड़े सवाल थोड़ा मुश्किल भरे थे। जिनको हल करने में कुछ मुश्किल हुईं।
-- --
अभ्यर्थी बृजपाल सिंह के अनुसार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग मुश्किल पैदा कर सकती है। हिंदी एवं सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल इतना मुश्किल नहीं थे। लेकिन रीजनिंग गणित के सवालों ने सारी कसर पूरी कर दी। पुलिस से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। जिनके विकल्प संशय भरे थे।
-- -- -- -
परीक्षा में आए सवालों ने किया परेशान
मंडी धनौरा। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को मैथ व रीजनिंग के पेपर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय में परीक्षा देने आई अमरोहा की तनु का कहना था कि मैथ व रीजनिंग का पेपर थोड़ा हार्ड था। तनु का कहना था कि वैसे तो प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा मुश्किल भरी होती है। हसनपुर क्षेत्र से आए विनीत कुमार ने भी मैथ व रीजनिंग के पेपर को मुश्किल भरा बताया। उनका कहना था कि जब लाखों की संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं तो कुछ भी चीज आसान नहीं होती है। नौगांवा क्षेत्र की अंजू भी मैथ व रीजनिंग के पेपर को सामान्य से अधिक हार्ड बताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -