फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police reached Bulandshahr in the girl's marriage case, the accused also disappeared from home

Amroha News: बालिका की शादी मामले में बुलंदशहर पहुंची पुलिस, आरोपी भी घर से गायब

Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police reached Bulandshahr in the girl's marriage case, the accused also disappeared from home
हसनपुर/रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

12 वर्षीय बालिका को रहरा पुलिस बुलंदशहर में तलाश रही है। किशोरी की शादी उसकी बुआ ने बुलंदशहर के गांव मबई निवासी व्यक्ति से कराई गई थी। हालांकि, पुलिस को मबई में किशोरी नहीं मिली। वहीं, आरोपी भी घर से भाग गए हैं।

बदायूं जिले के उघैती थानाक्षेत्र के गांव नागर पुखरा निवासी चंद्रपाल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। चंद्रपाल ने भाई की ही दो बेटियाें को गोद लिया था, जिनकी उम्र करीब 12 व 10 वर्ष है। बताया था कि रहरा थानाक्षेत्र के गांव फूलपुर में उसकी सगी बहन सुषमा रहती है।
विज्ञापन


बहन ने हमदर्द बनकर चंद्रपाल की दोनों बेटियों को करीब पांच माह पहले दीपावली के समय बेहतर परवरिश करने की बात कहकर साथ ले आई थी। दो अप्रैल को पता कि सुषमा ने उसकी 12 वर्षीय बेटी की 31 मार्च को मोटी रकम लेकर बुलंदशहर जिले के स्याना थानाक्षेत्र के गांव मबई निवासी सुरेंद्र के साथ उसकी शादी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छोटी बेटी को भी बेचने की फिराक में है। मामले में रहरा थाने के दरोगा प्रहलाद की तहरीर पर बाल विवाह निषेध अनिनियम 2006 के तहत किशोरी की बुआ सुषमा व फूफा सुरेंद्र निवासी गांव फूलपुर थाना रहरा और सुरेंद्र निवासी गांव मबई थाना नरसेना जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


चंद्रपाल की छोटी बेटी को फूलपुर से बरामद कर अमरोहा में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। उधर, बाल विवाह की पीड़िता बालिका की तलाश में रहरा थाने की पुलिस बुलंदशहर पहुंची है, लेकिन वहां पर किशोरी नहीं मिली है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed