{"_id":"57a4e8144f1c1bdd332b92f1","slug":"police-leaved-aquished-this-create-nonscence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर मनचले की धुनाई, आरोपी को छोड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर मनचले की धुनाई, आरोपी को छोड़ने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा की जोया चोकी पर छेड़ खानी के विरोध में लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग पढ़कर लौट रही चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने छेड़खानी की। पीछा कर रहे युवक के बारे में छात्रा ने ग्रामीणों को जानकारी दे दी। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
इसके बाद आसपास के गांव के लोग भी एकत्र होकर शुक्रवार शाम को रिपोर्ट लिखाने के लिए जोया चौकी पहुंचे। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करने पर ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जोया में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को भी छोड़ दिया।
मामला जोया चौकी के एक गांव से जुड़ा है। यहां की एक छात्रा जोया में कोचिंग करती है। आरोप है कि कोचिंग से लौटते समय रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर के चार लड़कों ने छात्रा को नारंगपुर-कालाखेड़ा मार्ग पर घेर लिया।
विज्ञापन
छात्रा किसी तरह से वहां से भागी और आगे खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने एक युवक को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे जोया पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
उसे हैबतपुर के प्रधान के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो सैकड़ों की संख्या में वो जोया चौकी पहुंच गए। पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
मामले की सूचना पाकर सीओ सिटी शील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण डिडौली कोतवाली पहुंच गए। देर शाम एसपी भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद हैबतपुर के जुनैद और उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।