{"_id":"677596d5baac877863091c17","slug":"police-is-interrogating-the-suspects-to-trace-the-thieves-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-131842-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरों का सुराग लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरों का सुराग लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के घर पांच लाख रुपये की नकदी सहित आभूषण आदि समेट कर ले जाने के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
दो दिन सोमवार की दोपहर पूर्व तिगरिया खादर निवासी किसान ब्रह्म सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। किसान की पत्नी भागवती खेत पर काम कर रही थीं, जबकि किसान नगर में गए थे। उनका आरोप है कि चोर पांच लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। किसान ने नकदी और आभूषण का इंतजाम बेटी की शादी के लिए किया था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।