फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police investigating fake medical claim case

Amroha News: फर्जी मेडिकल क्लेम मामले की जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police investigating fake medical claim case
अमरोहा। मेडिकल क्लेम लेने के लिए फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। अमरोहा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए मरीजों का मेडिक्लेम लेने की जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में संचालित अस्पतालों के नाम पर फर्जी तरीके से मेडिकल क्लेम लेने का खुलासा हुआ है। कुछ लोगों ने जोया-अमरोहा रोड और जोया क्षेत्र के अस्पतालों के लेटरहेड पर मरीजों का उपचार दर्शाकर क्लेम के लिए आवेदन किया। सिंपी रानी, गगनदीप और मधुसूदन के नाम से ऑपरेशन दिखाकर बीमा कंपनियों से राशि लेने का प्रयास किया गया। दस्तावेजों में ग्रेटर नोएडा के सर्जन डॉ. राजीव कुमार चौधरी द्वारा उपचार दर्शाया गया। बीमा कंपनी के सर्वेयर ने डॉक्टर से फोन पर संपर्क किया तो मामला सामने आया। आरोप है कि डॉक्टर के नाम की फर्जी मुहर बनाकर हस्ताक्षर भी जाली किए गए।
विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार चौधरी ने एसपी कार्यालय और डिडौली कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अमित कुमार आनंद ने जांच के आदेश दिए हैं। डिडौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी हसनपुर, कैलसा और नौगांवा सादात क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव के अनुसार आरोपी खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताते हैं, जबकि वे योग्य नहीं हैं। उनका दावा है कि वर्ष 2020 से सक्रिय लोगों ने 250 से अधिक मामलों में फर्जी मेडिकल क्लेम लिया है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed