{"_id":"5a2aef9b4f1c1b9e678c06c9","slug":"police-failed-to-search-student-36-hours-spent","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे में भी नहीं लगा छात्र का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे में भी नहीं लगा छात्र का सुराग
ब्यूरो अमर उजाला / गजरौला।
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला एचसीएम इंटर कालेज के बाहर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक इंटर कालेज कुमराला के गेट से गायब हुए कक्षा दो के छात्र का कोई सुराग दूसरे दिन भी नहीं लगा। 36 घंटे बाद भी बच्चे के नहीं मिलने पर शुक्रवार को नाराज परिजनों ने कालेज पहुंचकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेटमैन से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में गेटमैन को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव वसेली निवासी नरेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा अभिषेक कुुमराला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा दो में पढ़ता है। बताया जाता है कि रोजाना की तरह गुरुवार को भी अभिषेक स्कूल के लिए घर से गया था। लेकिन स्कूल गेट से गायब हो गया। परिजनों का आरोप है कि अभिषेक स्कूल गेट पर पहुंचा था, लेकिन गेटमैन ने देरी से पहुंचने का हवाला देते हुए बेटे को लौटा दिया। काफी तलाश करने पर 36 घंटे बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार रात को भी परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजन ग्रामीणों संग कालेेज पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि यदि गेटमैन उसे स्कूल में अंदर कर लेता तो शायद बच्चा गायब न होता। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बामुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया गया। पुलिस ने गेटमैन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।