{"_id":"6568f1ab6983ca40ad07b518","slug":"police-entangled-after-the-case-of-fake-currency-and-drug-trade-came-to-light-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-9560-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकली करेंसी और नशे के कारोबार होने का मामला उजागर होने पर उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकली करेंसी और नशे के कारोबार होने का मामला उजागर होने पर उलझी पुलिस
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में नशा और नकली करेंसी का धंधा फल-फूल रहा है। इसे खत्म करना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती होगी। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अपहृत मोहम्मद कैफ को कुछ घंटे में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन नकली करेंसी और नशे के कारोबार का मामला उजागर होने के बाद पुलिस उलझ गई है।
हालांकि पुलिस नकली करेंसी के मामले में अपहृत मोहम्मद कैफ के रिश्ते के मामा फैसल को गिरफ्तार कर खुलासा करने का दावा कर रही है। जबकि शहर में हो रहे नशे के कारोबार को लेकर पुलिस चुप्पी साध रही है।
यह तो स्पष्ट है कि शहर में नशे का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है, क्योंकि पुलिस खुद इसका दावा कर चुकी है कि जिस समय मोहम्मद कैफ का अपहरण किया गया उसे समय वह नशे की पुड़िया लेने के लिए गया था। हालांकि पुलिस दोनों बिंदुओं पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। मालूम रहे कि चार दिन पहले ननिहाल में आए दिल्ली के रहने वाले 19 वर्षीय कैफ का मंगलवार की रात अपहरण कर लिया गया था। उसे बंधक बनाकर एक कब्रिस्तान में रखा। आरोपियों ने कैफ की मां परवीन बब्बी को फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती की रकम लेकर केवल महिला को बुलाया। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने आरोपियों घेराबंदी शुरू कर दी। मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करके तीन घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया था। संवाद