फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police engaged in search of unknown vehicle, scanned CCTV cameras

Amroha News: अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of unknown vehicle, scanned CCTV cameras
गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन में वैगनआर कार घुस जाने से कार चालक और उसमें सवार तीन युवकों समेत चार की मौत की खबर से अफरा तफरी मच गई। पुलिस अफसर मौकेे की तरफ दौड़ पड़े। बुधवार सुबह करीब 4 बजेे हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। जिसमें कार के चालक समेत चार युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटना स्थल का दौरा किया। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आस पास का निरीक्षण किया। जिस समय हादसा हुआ, उस समय कौन-कौन वाहन हाईवे से गुजरे थे, पुलिस सीसीटीवी कैमरों में उन वाहनों को भी तलाश कर रही है। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। मृतकों के परिजनों के परिजनों के बृहस्पतिवार के पहुंचे के आसार हैं। परिजन यहां से एंबुलेंस से शव को लेकर बंगाल जाएंगे।
विज्ञापन










ओवर स्पीड बताई जा रही हादसे की वजह

गजरौला। हाईवे पर बुधवार सुबह जिस वैगनआर कार का हादसा हुआ, वह आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लग रहा है कि उसकी स्पीड काफी तेज रही होगी। जिससे आगे चलने वाले वाहन में घुस जाने के कारण उसकी यह दशा हुई। स्पीड कम होती तोे कार इस तरह क्षतिग्रस्त नहीं होती।
विज्ञापन










झपकी मानी जा रही हादसे की वजह

गजराैला। दिल्ली जा रही वैगनआर कार के हादसे का शिकार हो जाने की वजह चालक को झपकी बताई जा रही है। आमतौर पर सुबह चार बजे गहरी नींद का समय होता है। पुलिस भी यही मान रही है कि नींद की झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन










कुदरत को मंजूर न था वापस लौटना

गजरौला। हादसे का शिकार हुए मदरसे के छात्र बनारस में रहकर पढ़ाई करते थे। मृतक नसीमुल शेख के चाचा मोेहम्मद मिसबाहुल शेख नेे बताया कि मदरसे से अजमेर शरीफ घूमने गए थे। इसके बाद बरेली में आए। यहां से दिल्ली जा रहे थे। जहां से उनको मदरसे में ही जाना था। मगर कुदरत को यह मंजूर न था। रास्ते में ही हादसे में उनकी जान चली गई।







मौसेरे भाई ने दी परिजनों को हादसे की सूचना

गजरौला। बुधवार सुबह हाईवे पर कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक समेत चार युवकों की मौत हो गई। जिनमें चालक की पहचान हो गई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल के तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे की सूचना जोया में मोबाइल की दुकान करने वाले मोहम्मद निजाम को हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर मृतकों के फोटो देखे। उन्होंने मृतक हासिम रजा को पहचान लिया। जो उनका माैसेरा भाई था। इसके बाद उन्होंने अपनी मौसी व अन्य रिश्तेदारों को फोन किया। फोन कर मोहम्मद नसीमुल शेख के चाचा को भी हादसे की जानकारी दी।








करीब चार घंटे में हुई मृतकों की शिनाख्त

गजराैला। अज्ञात वाहन में पीछे से कार घुस जाने पर बुधवार सुबह चार बजे चार युवकों की मौत हो गई थी। जिसमें चालक की शिनाख्त हो गई थी, लेकिन बाकी अज्ञात थे। पुलिस को दो मृतकों के टूटे हुए मोबाइल मिले। पुलिस का कहना है कि उनके सिम अन्य मोबाइल में डाले। साथ ही हादसे में घायल हुए हसनैन व समेतुल इस्लाम से भी तीनों की शिनाख्त कराने में पुलिस को मदद मिली। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उनकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed