फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police engaged in search of fruit trader's bike and mobile

अमरोहा: फल कारोबारी की बाइक और मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 15 Feb 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of fruit trader's bike and mobile
अमरोहा। फल कारोबारी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल गायब हैं। मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस उसी सोत नदी पर पहुंची, जहां फल कारोबारी की लाश मिली थी। पुलिस ने जेसीबी और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे तक नदी में बाइक और मोबाइल को खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।पुलिस कारोबारी के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। फल कारोबारी के पास से गायब बाइक किसी अन्य युवक की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की सघन जांच पड़ताल में जुटी है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया के मोहल्ला मुल्लाना निवासी फल कारोबारी दानिश अली अपनी पत्नी हिना और दो बच्चों के साथ अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला तलवारशाह में किराए पर रहते थे। पांच फरवरी की शाम को दानिश अली बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वह नहीं लौटे। दो दिन तलाश करने के बाद सात फरवरी को परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को दानिश का शव अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में सोत नदी में मिला। उनकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। कई दिन तक पानी में पड़ा रहने के कारण शव गल गया था। रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। देहात थाना, नगर कोतवाली और रजबपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के भाई मोहसिन की तहरीर पर मोहल्ला तलवारशाह निवासी जहीर और उनके बेटे समीर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक दानिश अली और आरोपी जहीर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि दानिश अली पर कई और लोगों का कर्ज भी था। जिसके बाद से पुलिस के शव की सुईं आत्महत्या की और घूम गई। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार को इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह की मौजूदगी में फल कारोबारी की बाइक और मोबाइल को नदी में तलाश किया गया। अब दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed