फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police avoid to case

‘गैंगरेप’ की वारदात को पी गई पुलिस

Sat, 06 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 06 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
police avoid to case
rape victim - फोटो : Demo Pic
नौगावां सादात पुलिस ‘गैंगरेप’ की वारदात को पी गई। थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण ने अपनी बेटी संग अपहरण और ‘गैंगरेप’ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचा। बताया जाता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए पीड़ित को फटकार कर थाने से भगा दिया। और तो और धनौरा पुलिस ने दो युवकों संग कार में लड़की बरामद होने का दावा किया, लेकिन नौगावां पुलिस इससे पूरी तरह इंकार कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव की लड़की को दो युवक चार पहिया गाड़ी में डाल कर धनौरा थाना क्षेत्र में गए। आरोप है कि यहां पर ‘गैंगरेप’ किया। ढाई बजे धनौरा थाना पुलिस गश्त कर रही थी। शेरपुर चुंगी के निकट संदिग्ध हालत में चार पहिया गाड़ी को देख पुलिस उधर पहुंची। दो युवकों संग लड़की देख पुलिस सन्न रह गई।
विज्ञापन


पूछताछ में लड़की ने खुद को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव की बताया। युवक भी नौगावां सादात के हैं। धनौरा पुलिस ने रात में नौगावां सादात थाना पुलिस व युवती के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दी। आरोपी नौगावां सादात पुलिस के हवाले कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह को युवती का पिता बेटी संग अपहरण और ‘गैंगरेप’ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने नौगावां सादात थाने पहुंचा। बताया जाता है कि थाना पुलिस ने ग्रामीण को फटकार कर भगा दिया। थाना पुलिस पर आरोपियों को बचाने के लिए एक ठेकेदार के माध्यम से रुपये लेने का भी आरोप लगा है।

धनौरा पुलिस जहां आरोपियों और लड़की के पकड़े जाने की पुष्टि कर रही है वहीं, नौगावां थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। न ही थाना पुलिस को इस मामले की कोई तहरीर मिली है। 


लक्जरी चार पहिया वाहन में दो युवकों और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। सभी नौगावां सादात के थे। इसलिए युवती को परिजनों और युवकों को नौगावां पुलिस को सौंप दिया गया था। अशोक सोलंकी, एसओ धनौरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed