{"_id":"57a4eb7d4f1c1b393a2b9b3a","slug":"police-avoid-to-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैंगरेप’ की वारदात को पी गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गैंगरेप’ की वारदात को पी गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात पुलिस ‘गैंगरेप’ की वारदात को पी गई। थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण ने अपनी बेटी संग अपहरण और ‘गैंगरेप’ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचा। बताया जाता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए पीड़ित को फटकार कर थाने से भगा दिया। और तो और धनौरा पुलिस ने दो युवकों संग कार में लड़की बरामद होने का दावा किया, लेकिन नौगावां पुलिस इससे पूरी तरह इंकार कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव की लड़की को दो युवक चार पहिया गाड़ी में डाल कर धनौरा थाना क्षेत्र में गए। आरोप है कि यहां पर ‘गैंगरेप’ किया। ढाई बजे धनौरा थाना पुलिस गश्त कर रही थी। शेरपुर चुंगी के निकट संदिग्ध हालत में चार पहिया गाड़ी को देख पुलिस उधर पहुंची। दो युवकों संग लड़की देख पुलिस सन्न रह गई।
पूछताछ में लड़की ने खुद को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव की बताया। युवक भी नौगावां सादात के हैं। धनौरा पुलिस ने रात में नौगावां सादात थाना पुलिस व युवती के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दी। आरोपी नौगावां सादात पुलिस के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
सुबह को युवती का पिता बेटी संग अपहरण और ‘गैंगरेप’ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने नौगावां सादात थाने पहुंचा। बताया जाता है कि थाना पुलिस ने ग्रामीण को फटकार कर भगा दिया। थाना पुलिस पर आरोपियों को बचाने के लिए एक ठेकेदार के माध्यम से रुपये लेने का भी आरोप लगा है।
धनौरा पुलिस जहां आरोपियों और लड़की के पकड़े जाने की पुष्टि कर रही है वहीं, नौगावां थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। न ही थाना पुलिस को इस मामले की कोई तहरीर मिली है।
लक्जरी चार पहिया वाहन में दो युवकों और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। सभी नौगावां सादात के थे। इसलिए युवती को परिजनों और युवकों को नौगावां पुलिस को सौंप दिया गया था। अशोक सोलंकी, एसओ धनौरा