फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police arrived within 3 minutes, stopped the suicide attempt

Amroha News: 3 मिनट में पहुंची पुलिस, रोक दी आत्महत्या की कोशिश

Thu, 27 Feb 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrived within 3 minutes, stopped the suicide attempt
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पत्नी से विवाद के बाद कुतुबपुर हमीदपुर के रहने वाले सोनू ने घर में ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर तीन मिनट के भीतर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर उसे बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण सोनू की जान बच गई। गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की और एसपी ने भी पुलिस कर्मियों की तारीफ की। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कुतुबपुर हमीदपुर में किसान रमेश का परिवार रहता है। उनके बेटे सोनू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। एक साल पहले सोनू की दूसरी शादी जयवती के साथ हुई है। सोनू के पास पहली पत्नी की दो बेटियां हैं। मंगलवार की शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सोनू अपने कमरे में गया और रस्सी के फंदे पर लटकने की कोशिश करने लगा। सोनू की पत्नी जयवती ने फोन करके यह बात अपने भाई को बताई। इसके बाद जयवती के भाई ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीआरबी पर तैनात कमांडर हेड कांस्टेबल विकास राणा, सब कमांडर दीपक कुमार और चालक जयदेव तीन मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए और सोनू को फंदे से उतार लिया। थोड़ी देर में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की कोशिश करने वाले सोनू को समझाकर शांत किया और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की सलाह दी। पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण सोनू की जान बच गई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीआरबी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed